
न बीमार, न गर्भवती... साजिद ने पत्नी के बारे में बोला था झूठ, तो क्या पूरी प्लानिंग के साथ किया बच्चों का मर्डर?
AajTak
Badaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूमों को मार दिया गया. साजिद ने दो बच्चों को क्यों मारा, मकसद अब तक पता नहीं चल रहा. इस मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है. साजिद की सास का कहना है कि मेरी बेटी ठीक है, उसे कोई बीमारी नहीं है. साजिद ने पांच हजार रुपये क्यों मांगे, मुझे नहीं पता. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या साजिद ने पूरी प्लानिंग के साथ बच्चों का कत्ल किया?
UP News: बदायूं डबल मर्डर मामले (Badaun Double Murder Case) में नया ट्विस्ट सामने आया है. दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया साजिद अपनी जिस पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर पांच हजार रुपये उधार लेने पास गया था, उस साजिद की पत्नी ठीक है, न वह अस्पताल में भर्ती है, न वह गर्भवती है. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या साजिद ने पूरी प्लानिंग के साथ बच्चों की हत्या की. 'आजतक' की टीम साजिद की ससुराल ददमई पहुंची, जहां साजिद की पत्नी सना और सास मिस्कीन से बात की.
साजिद की पत्नी सना ने कहा कि बीते 15 दिन से हम अपने मायके में हैं. मेरी आखिरी बार साजिद से बीते बुधवार को बात हुई थी. मेरे पास फोन नहीं है और मां के फोन में पैसे नहीं थे, इसलिए बात नहीं हुई. साजिद ने ऐसा क्यों किया, मुझे नहीं पता. मुझे तो इसकी जानकारी सुबह मोबाइल पर देखने से हुई कि ऐसा हुआ है.
वहीं साजिद की सास मिस्कीन का कहना है कि साजिद ने यह बहुत गलत काम किया है, लेकिन उसके मारे जाने से मेरी बेटी की जिंदगी भी खराब हो गई है. मेरी बेटी ठीक है, उसको तो कोई बीमारी नहीं है. आपके सामने है. अब साजिद ने पांच हजार रुपये क्यों मांगे, हमें नहीं पता. मेरी बेटी ठीक है, उसको तो कोई बीमारी नहीं है, अब साजिद ने पांच हजार रुपये क्यों मांगे, हमें नहीं पता.
यह भी पढ़ें: FIR में बदायूं हत्याकांड पर कई खुलासे, देखें कत्ल के बाद जावेद और साजिद क्या बोले?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










