
न नौकरी, न पैसा... कोरोना ने गरीबों को किया तबाह, अब दो जून की रोटी के लिए किडनी बेचने को तैयार
AajTak
जैसे-जैसे अस्पतालों के अंदर की स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही है, वैसे-वैसे गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों के बुरे दिन की शुरुआत हो रही है. लोगों के पास नौकरी नहीं है, जमापूंजी खत्म हो चुकी है. अब उनके सामने खाने के लाले पड़े हैं.
दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या घटकर एक हजार के नीचे आ गई है. जैसे-जैसे अस्पतालों के अंदर की स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही है, वैसे-वैसे गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों के बुरे दिन की शुरुआत हो रही है. लॉकडाउन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था. रोजगार, पैसे और खाने के अभाव से प्रवासी सबसे अधिक पीड़ित हैं. 55 वर्षीय मोहम्मद नौशाद और फातिमा खातून 5 बच्चों के साथ दिल्ली के सराय काले खां में एक बीएचके में रहते हैं. नौशाद ने इंडिया टुडे को बताया, 'मैं एक होटल में काम करता था, रसोई में चपाती बनाता था, पिछले साल महामारी के कारण मैंने वह काम खो दिया था, फिर मैंने एक रिक्शा किराए पर लिया लेकिन दूसरी लहर के कारण मैंने वह आय का तरीका भी खो दिया, अब मेरे पास बच्चों को खाना खिलाने का भी पैसा नहीं है.'
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










