
न तकनीकी खराबी, न पायलट की लापरवाही... अजित पवार के विमान हादसे की जांच रिपोर्ट आई सामने
AajTak
जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ बॉम्बार्डियर लियरजेट-45 पूरी तरह उड़ान योग्य था और उसमें किसी भी तरह की तकनीकी या यांत्रिक खराबी नहीं पाई गई. विमान के पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर के पास 15,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था, जबकि को-पायलट संभवी पाठक के पास लगभग 1,500 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत को लेकर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है. जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ बॉम्बार्डियर लियरजेट-45 पूरी तरह उड़ान योग्य था और उसमें किसी भी तरह की तकनीकी या यांत्रिक खराबी नहीं पाई गई.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, विमान को उड़ाने वाले दोनों पायलट न सिर्फ लाइसेंसधारी थे, बल्कि चिकित्सकीय रूप से भी पूरी तरह फिट थे. हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती के काटेवाड़ी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
दुर्घटनाग्रस्त विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था और जिसे VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड संचालित कर रही थी, के पास एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट मौजूद था. यह प्रमाणपत्र 10 सितंबर 2025 को जारी किया गया था और 14 सितंबर 2026 तक वैध था.
विमान के पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर के पास 15,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था, जबकि को-पायलट संभवी पाठक के पास लगभग 1,500 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था. दोनों पायलटों ने वर्ष 2025 में अपनी प्रोफिशिएंसी जांच और मेडिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे किए थे, जो 2026 तक मान्य हैं.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब अजित पवार जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. विमान ने सुबह करीब 8:30 बजे बारामती एयरपोर्ट पर पहली बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब दृश्यता के कारण गो-अराउंड करना पड़ा.
800 मीटर की विजिबिलिटी और वो आखिरी 60 सेकंड

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









