
न गुस्सा था, न निराशा, बस एक गहरी खामोशी... एडिलेड में कोहली के Goodbye में क्या कोई मैसेज छुपा है?
AajTak
विराट कोहली ने एडिलेड ओवल की भीड़ की ओर देखकर हल्की मुस्कान के साथ हाथ हिलाया- एक चुप, भावनाओं से भरी विदाई जैसी. लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद उनका यह इशारा फैन्स के लिए सवाल छोड़ गया- क्या यह किसी अंत की शुरुआत है? एडिलेड, जो कोहली का सबसे पसंदीदा मैदान रहा है, इस बार उनके लिए एक मौन गवाह बना, जहां तालियों में सम्मान भी था और विदाई की आहट भी.
वो पल कुछ अलग था… विराट कोहली ने एडिलेड ओवल की भीड़ की ओर देखा, होंठों पर हल्की-सी मुस्कान आई, फिर दाहिना हाथ उठाकर चुपचाप अलविदा कहा. न गुस्सा था, न निराशा- बस एक गहरी... भीतर तक उतरती शांति. ऐसा लगा मानो कोहली कहना चाह रहे हों, 'अब शायद फिर यहां नहीं मिलेंगे.'
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई पल अमर हो चुके हैं, लेकिन यह दृश्य शायद उनमें सबसे सधी हुई उदासी लेकर आया. यह वही एडिलेड है, जहां कोहली ने अपनी कुछ सबसे यादगार पारियां खेली हैं- वही मैदान जहां उन्होंने विदेशी बल्लेबाजों में सबसे अधिक 975 रन (Test+ODI+T20I) बनाए. यहां की मिट्टी, यहां की हवा जैसे उनके नाम से जुड़ी रही है. लेकिन इस बार सब कुछ अलग था.
एडिलेड के आंकड़े देखिए
एडिलेड में सबसे ज्यादा रन (Test+ODI+T20I) बनाने वालों की लिस्ट पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ही नजर आते हैं. शुरुआती 15 बल्लेबाजों में सिर्फ एक विदेशी का नाम है... और वह है विराट कोहली का.
1.पोंटिंग (AUS) 2188, 2. क्लार्क (AUS) 2040, 3. बॉर्डर (AUS) 1933, 4. वॉर्नर (AUS)1865, 5. स्टीव वॉ (AUS) 1379, 6, मार्क वॉ (AUS) 1310, 7. बून (AUS) 1263, 8. डीन जोन्स (AUS) 1166, 9. लैंगर (AUS) 1051, 10. माइक हसी (AUS) 1024, 11. टेलर (AUS) 987, 12. हेडन (AUS) 982, 13. कोहली (IND) 975, 14. ब्रैडमैन (AUS) 970, 15. ट्रेविस हेड (AUS) 967 रन.
कोहली को एडिलेड में अपने 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 25 रनों की जरूरत थी और वह एडिलेड ओवल में हजार रन बनाने वाले पहले गैरऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन जाते... लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










