
न कोई बैडलक, न निगेटिवटी बस लाभ ही लाभ... फिर भी शॉपिंग शुक्रवार का दिन क्यों बन जाता है 'Black Friday'
AajTak
ब्लैक फ्राइडे 2025 अमेरिका से शुरू होकर अब विश्वव्यापी शॉपिंग महापर्व बन चुका है, जो क्रिसमस की खरीदारी की शुरुआत करता है. यह दिन भारी छूट और बचत का प्रतीक है, जिसका इतिहास फिलाडेल्फिया के ट्रैफिक जाम से जुड़ा है.
साल 2025 अपने आखिरी दौर में है. साइबेरिया की ठंडी हवाओं से धरती की पश्चिमी दिशा जमने सी लगी है और देवदार के घने जंगलों से क्रिसमस कैरल की धुन सुनाई देने लगी है. यानी शुरू हो गया है क्रिसमस के लिए खऱीदारी का दौर.
...लेकिन अभी बात क्रिसमस की नहीं है, बात है इसकी खरीदारी से जुड़े एक बड़े रिचुअल की. ऐसा रिवाज जो नवंबर के आखिरी हफ्ते में आता है. सीधे-सीधे कहें तो थैंक्सगिविंग गुरुवार के बाद वाला शुक्रवार का दिन, जिसके बाद से क्रिसमस की खरीदारी शुरू होती है, लेकिन इससे पहले मिलता है वो खास मौका जब आप शॉपिंग में बड़ी-बड़ी और भारी छूट पा सकते हैं. यानी उम्मीद से परे बचत. महाबचत वाला यह दिन दुनिया भर में ब्लैक फ्राइडे नाम से मशहूर है.
ब्लैक फ्राइडे पढ़ या सुनकर आप ऐसा मत सोच लीजिएगा कि यह कोई निगेटिव टर्म है या फिर किसी बैडलक से जुड़ा दिन. असल में यह दिन आर्थिक तौर पर खुशी के रूप में देखा जाता है. असल में जब बात अर्थव्यवस्था की होती है तब वहां खराब दौर का सूचक 'लाल रंग' होता है, जबकि काला रंग अच्छी बिक्री, सेहतमंद मुनाफा और खरीदारी का होता है.
क्यों शॉपिंग से जुड़ा है ब्लैक फ्राइडे साल में सिर्फ एक बार आने वाले इस मौके पर दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी नींद कुर्बान करके, घंटों लाइन में खड़े होकर, सिर्फ भारी छूट चाहते हैं और यह इंतजार और चाहत ही कहलाती है ब्लैक फ्राइडे (Black Friday Sale 2025). यह वह तारीख है जिसके आते ही सेल का तूफानी दौर आता है और मिनटों में दुकानों की शेल्फ खाली कर देता है.
यह शब्द जिसे आज हम 'बचत' और 'बम्पर डील' से जोड़ते हैं, हालांकि शुरुआत में इसका मतलब नेगिटिव ही था? खुशियों और मुनाफे के इस दिन के नाम के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. यह एक जमाने फिलाडेल्फिया की सड़कों पर लगे भयानक ट्रैफिक जाम से आया है.
ब्लैक फ्राइडे सेल की जड़ें अमेरिका से जुड़ी हैं. अमेरिका में थैंक्सगिविंग एक बड़ा त्योहार होता है, जिसे नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है. इसके तुरंत अगले दिन लोग छुट्टी मोड में होते हैं और क्रिसमस की तैयारियों की शुरुआत करते हैं. दुकानदारों ने इसे खरीदारी शुरू करवाने का सही मौका माना और बड़े-बड़े डिस्काउंट देने लगे. धीरे-धीरे यह दिन साल की सबसे बड़ी शॉपिंग डेट बन गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









