
'न आग थी न धुआं, बगल की पटरी पर मां की बॉडी थी...' जलगांव में ट्रैक पर मौत की कहानी, यात्रियों की जुबानी
AajTak
लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की ऐसी अफवाह फैली कि अफरातफरी में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पटरी पर मौत के इस तांडव के बाद अब हादसे के गवाह और मृतकों के परिजनों ने मंजर को विस्तार से बताया है जो कि दिल दहला देने वाला है.
महाराष्ट्र में बुधवार (22 जनवरी) को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली. हड़बड़ाकर कई यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और अचानक उतर गए. ऐसे में बगल के ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने इनमें से कई को रौंद दिया. घटना में 13 लोगों की जान चली गई. हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक पर कहीं मानव अंग बिखरे पड़े थे तो कहीं शव.
लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से मुंबई के लिए निकली थी. बुधवार को शाम 4:42 बजे का वक्त था जब ट्रेन मुंबई से 425 किमी पहले जलगांव के पचोरा स्टेशन के करीब पहुंची थी, तभी इस आग की अफवाह ने भयंकर तबाही मचा दी. पटरी पर मौत के इस तांडव के बाद अब हादसे के गवाह और मृतकों के परिजनों ने मंजर को विस्तार से बताया है.
'न आग थी न कोई धुआं, बगल की पटरी पर देखा तो मां की बॉडी थी'
'मां ने कहा- तू सो जा... फिर अचानक बोली बोगी में आग लगी है भाग...भगदड़ मची तो मैं भी भीड़ में नीचे उतरी... न आग थी न कोई धुआं, बगल की पटरी पर देखा तो मां की बॉडी थी...'रुंधे हुए गले मृतक कमला भंडारी की बहू राधा भंडारी ने बताया. राधा ने कहा- धक्का मुक्की में मैं एक दरवाजे से बाहर निकली थी जबकि मां उस दरवाजे से गिरी जिसके बगल में अन्य ट्रेन आ रही थी. इधर मां का शव लेने मुंबई से आए राधा के देवर और कमला भंडारी के पुत्र तपेंद्र ने बताया कि कैसे आखिरी बार फोन पर बात करते हुए मां ने कहा था कि 'अपना ख्याल रखना... हम पहुंच जाएंगे.'
'जो कोच के बाईं ओर से उतरे वे बच गए'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय ट्रेन में माजूद 48 साल के जगमोहन पासवान ने बताया- 'हमारे कोच में की वेंडर थे, एक चिल्लाया कि कोच में आग लगी है.कुछ ही सेकंड में ट्रेन रुक गई और लोग दरवाजों की ओर दौड़े. मेरे रिश्तेदार उत्तम पासवान भी ट्रेन से कूदे, उनके पांव और सिर में भयंकर चोटें आईं. उत्तम की तरह जो लोग कोच के दाएं ओर कूदे थे उनमें से कई घायल हुए तो कई की जान गई. मैं बाईं और से उतरा इसलिए बाकियों की तरह बच गया.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








