
न्यूयॉर्क में छा जाएगा अंधेरा? कनाडा के इस शहर ने US को दी 15 लाख लोगों की बिजली काटने की चेतावनी
AajTak
अमेरिका द्वारा चीन, कनाडा और मेक्सिको पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद इन देशों ने भी जवाबी टैरिफ लगाए हैं. इस बात की आशंका है कि इन टैरिफों की वजह से ना सिर्फ इन देशों में महंगाई बढ़ेगी, बल्कि अमेरिकी बाजार पर भी इसका असर पड़ेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ वॉर की वजह से अनेक सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं.
कनाडा के ओंटारियो शहर प्रीमियर ने अमेरिका के तीन बड़े राज्यों को बिजली की सप्लाई पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ओंटारियो कनाडा का सबसे बड़ी आबादी वाला प्रांत है और यहां से 15 लाख अमेरिकियों को बिजली सप्लाई की जाती है. शहर के प्रीमियर Doug Ford ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि वे इस चार्ज को और भी बढ़ाने से नहीं हिचकिचाएंगे.
प्रीमियर Doug Ford ने कहा, "मैं इस चार्ज (टैरिफ) को और भी बढ़ाने में संकोच नहीं करूंगा. अगर अमेरिका और ज्यादा (टैरिफ) बढ़ाता है तो मैं भी बिजली की सप्लाई बंद करने में नहीं हिचकिचाउंगा." मसलन, कनाडा के ओंटारियो प्रांत से अमेरिका के मिनेसोटा, न्यूयॉर्क और मिशिगन को बिजली सप्लाई होती है, और इनकी कुल आबादी 15 लाख की है.
यह भी पढ़ें: 'कनाडा कभी नहीं बनेगा अमेरिका का हिस्सा', मार्क कार्नी की डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक
ओंटारियो को होगा भारी मुनाफा!
प्रीमियर Doug Ford के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि बिजली सप्लाई पर टैरिफ लगाने से प्रांत को भारी मुनाफा होने वाला है. मसलन, ओंटारियो की सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रतिदिन 300,000 कनाडाई डॉलर (208,000 अमेरिका डॉलर) से लेकर 400,000 कनाडाई डॉलर (277,000 अमेरिकी डॉलर) तक की कमाई होगी.
डोनाल्ड ट्रंप का ट्रेड वॉर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









