
न्यूयॉर्क कोरोना के नए मामलों में 6.7 प्रतिशत केस डेल्टा वैरिएंट वाले, स्वास्थ्य विभाग रख रहा कड़ी नजर
AajTak
न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया कि हम P.1 (गामा) और B.1.617.2 (डेल्टा) पर भी नजर रख रहे हैं जो यूएस और अन्य देशों में भी तेजी से फैल रहा है.
न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक न्यूयॉर्क के कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों में 6 फीसदी डेल्टा वैरिएंट के मामले हैं.इस वैरिएंट का सबसे पहले पता भारत में चला था. न्यूयॉर्क सिटी के स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में बताया कि न्यूयॉर्क में पांच जून के आसपास जांच के दौरान पाए गए 105 कोरोना मामलों में 6.7 प्रतिशत मामले डेल्टा वैरिएंट वाले थे. न्यूयॉर्क में फिलहाल B.1.1.7 (अल्फा) और B.1.526 (लोटा) सबसे ज्यादा प्रसारित वैरिएंट है. न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया कि हम P.1 (गामा) और B.1.617.2 (डेल्टा) पर भी नजर रख रहे हैं जो यूएस और अन्य देशों में भी तेजी से फैल रहा है. 105 कोरोना मामलों में से अल्फा वैरिएंट के 36.2 प्रतिशत (38 मामले) हैं. जबकि लोटा वैरिएंट के 4.8 प्रतिशत (5) और गामा के 17.1 प्रतिशत (18) मामले हैं. 105 मामलों में से डेल्टा वैरिएंट के सात मामले थे. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी अपडेट में बताया गया है कि बीते चार सप्ताह में कोरोना के मामलों में 5.6 प्रतिशत डेल्टा वैरिएंट देखे गए हैं.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







