
न्यूज मैन्यू 16 मई: राजनाथ सिंह का भुज एयरबेस का दौरा, राहुल गांधी का बिहार में विरोध
AajTak
नमस्ते, 16 मई 1946 को कैबिनेट मिशन ने भारत के लिए एक भावी योजना पेश करने की कोशिश की थी. लेकिन प्रस्तावित संघीय ढांचे पर कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच असहमति की वजह से यह योजना असफल रही. अगर यह योजना कारगर रहती तो हम उपमहाद्वीप में शांति की चिलम पी रहे होते. आइए, जानते हैं कि आज तक के न्यूज मैन्यू में क्या-क्या है?
नमस्ते, 16 मई 1946 को कैबिनेट मिशन ने भारत के लिए एक भावी योजना पेश करने की कोशिश की थी. लेकिन प्रस्तावित संघीय ढांचे पर कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच असहमति की वजह से यह योजना असफल रही. अगर यह योजना कारगर रहती तो हम उपमहाद्वीप में शांति की चिलम पी रहे होते. आइए, जानते हैं कि आज तक के न्यूज मैन्यू में क्या-क्या है?
ब्रह्मोस मिसाइल की खबरों के साथ चाय की चुस्की... ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी एयरबेस पर भारत ने 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं, जिससे पाकिस्तान बौखला गया. ये चाय का प्याला तीखा स्वाद लिए हुए है.
राजनाथ सिंह की भुज रैली के साथ ब्रेकफास्ट... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भुज एयरबेस का दौरा कर भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों का हौसला बढ़ाएंगे. वह आज 11 बजे भुज पहुंच रहे हैं. वह इससे पहले कल श्रीनगर गए थे, जहां से उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था. नाश्ते का यह ढोकला क्रिस्पी है.
कॉफी पर तुर्की-अजरबैजान बैन की खबरें... भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद करने के लिए CAIT आज एक बैठक करने जा रहा है, जिसमें तुर्की और अजरबैजान के साथ कारोबार को बायकॉट करने पर फैसला होगा. भारत ने सुरक्षा कारणों से तुर्की की सेलेबी एविएशन की मंजूरी भी रद्द कर दी है.
साल्ट एंड पेपर... मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी. कांग्रेस और जेएमएम ने विजय शाह को कैबिनेट से बाहर करने की मांग की है. प्लैटर में अभी और मसाला है.
*/ /*-->*/

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












