
न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने बनाए ताबड़तोड़ 99 रन, अश्विन बोले- 4 दिन लेट हो गए
AajTak
न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से शिकस्त दे दी. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मध्यक्रम के बल्लेबाज डेवन कॉनवे रहे. उन्होंने 59 गेंदों में शानदार 99 रन बनाए.
न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से शिकस्त दे दी. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मध्यक्रम के बल्लेबाज डेवन कॉनवे रहे. उन्होंने 59 गेंदों में शानदार 99 रन बनाए. कॉनवे की पारी पर भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि डेवन कॉनवे आप चार दिन लेट हो गए, लेकिन क्या पारी रही. Devon Conway is just 4 days late, but what a knock 👏👏👏 #AUSvNZ आर अश्विन ने इसलिए डेवन कॉनवे को लेकर ये बात कही है, क्योंकि 18 फरवरी को आईपीएल का ऑक्शन हुआ था और इसके चार दिन बाद 22 फरवरी को उन्होंने दमदार पारी खेली. अश्विन के कहने का मतलब ये है कि अगर वो 18 फरवरी को इस पारी को खेलते तो उनको कोई खरीदार मिल जाता. 29 वर्षीय डेवन कॉनवे आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. डेवन कॉनवे ने खुद की बेस प्राइस 50 लाख रखी थी.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











