
'न्यूक्लियर प्रोग्राम तो रोक दें लेकिन हमें इजरायल से कौन बचाएगा?' ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी सिक्योरिटी गारंटी
AajTak
मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि ईरान तभी अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को सामान्य करने पर विचार करेगा जब उसे गारंटी मिले कि इजरायल उसके परमाणु ठिकानों पर हमला नहीं करेगा. उन्होंने दोहराया कि ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश नहीं करेगा. वहीं ब्रिटेन ने ऐलान किया है कि 26 सितंबर से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध दोबारा लागू होंगे. ईरान ने चेतावनी दी है कि इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने गुरुवार (25 सितंबर) को कहा कि उनके देश को इस बात की गारंटी चाहिए कि इजरायल उसके परमाणु ठिकानों पर हमला नहीं करेगा. तभी ईरान अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम (Nuclear Enrichment Program) और ऊर्जा उत्पादन को सामान्य करने पर विचार कर सकता है.
'हमें गारंटी कौन देगा?'
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में पेजेश्कियान से जब पूछा गया कि क्या ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन स्तर को घटाएगा, तो उन्होंने कहा, 'हमें इस बात की गारंटी कौन देगा कि इजरायल अपने दम पर हमला करके हमारी परमाणु सुविधाओं को तबाह नहीं करेगा?' इस हफ्ते यूएन जनरल असेंबली में पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु बम बनाने की कोशिश नहीं करेगा.
ब्रिटेन के यूएन दूत ने शुक्रवार (26 सितंबर) को कहा कि शनिवार से ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध दोबारा लागू हो जाएंगे. रूस और चीन की ओर से इन्हें टालने के लिए लाई गई सुरक्षा परिषद की प्रस्तावना असफल हो गई. इसके बाद तेहरान ने चेतावनी दी कि इसके नतीजों के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार होंगे.
'UN प्रतिबंधों से बिगड़ सकते हैं हालात'
पश्चिमी देशों का यह फैसला तेहरान के साथ तनाव को और बढ़ा सकता है. ईरान पहले ही कह चुका है कि अगर प्रतिबंध दोबारा लगाए गए तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा और हालात बिगड़ सकते हैं. पेजेश्कियान ने पत्रकारों और विश्लेषकों से बातचीत में साफ किया कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के इन प्रतिबंधों के बावजूद परमाणु अप्रसार संधि (NPT-Non-Proliferation Treaty) से बाहर निकलने का इरादा नहीं रखता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








