
नौसेना को निगरानी के लिए मिली तीन ताकतवर आंखें, ALH-MKIII नेवी में शामिल
AajTak
भारतीय नौसेना को तीन स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर्स (Advanced Light Helicopter) MKIII को शामिल किया गया है. इन्हें पूर्वी नेवल कमांड के नेवल एयर स्टेशन स्थित INS डेगा पर किया गया है. इन हेलिकॉप्टरों के आने से भारतीय नौसेना की निगरानी क्षमता और बढ़ेगी. इसे नौसेना की भाषा में मैरीटाइम रिकॉनसेंस एंड कोस्टल सिक्योरिटी (MRCS) कहते हैं.
भारतीय नौसेना को तीन स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर्स (Advanced Light Helicopter) MKIII को शामिल किया गया है. इन्हें पूर्वी नेवल कमांड के नेवल एयर स्टेशन स्थित INS डेगा पर किया गया है. इन हेलिकॉप्टरों के आने से भारतीय नौसेना की निगरानी क्षमता और बढ़ेगी. इसे नौसेना की भाषा में मैरीटाइम रिकॉनसेंस एंड कोस्टल सिक्योरिटी (MRCS) कहते हैं. (फोटोः डिफेंस पीआरओ विशाखापट्टनम) रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन तीनों हेलिकॉप्टरों की वजह से देश के पूर्वी तटों को सुरक्षा मिलेगी. साथ ही हर तरह की निगरानी में मदद मिलेगी. ALH-MKIII हेलिकॉप्टरों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है. पुराने हेलिकॉप्टर काफी भारी होते थे. लेकिन एएलएच काफी हल्का, तेज और मल्टीरोल है. इसमें अत्याधुनिक सर्विलांस राडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल यंत्र लगे हैं, जो समुद्री खोजबीन और निगरानी में नौसेना की मदद करेंगे. ये दिन और रात दोनों में काम कर सकता है. (फोटोः डिफेंस पीआरओ विशाखापट्टनम)
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










