
नौकरी हो तो ऐसी... बस बॉस को बताना है आज आप क्या पहनें, तनख्वाह करोड़ों में!
AajTak
इस जॉब में आपको एक शख्स का आउटफिट्स चुनना होगा. मिसाल के तौर पर अगर वो शख्स ऑफिस में जाए तो क्या पहनें, अगर वो किसी पार्टी में जाए तो उसे क्या पहनना चाहिए. इस काम के लिए उसे महीने के करोड़ों दिये जाएंगे.
हर किसी का ड्रीम जॉब का सपना होता है. हर किसी के लिए ड्रीम जॉब के मायने भी अलग-अलग हैं. किसी के लिए ड्रीम जॉब मतलब वो काम जो वो करना चाहता है. किसी के लिए ड्रीम जॉब का ख्वाब ये भी होता है जिसमें ज्यादा से ज्यादा पैसा मिले, काम बेहद आसान हो. ड्रीम जॉब की ऐसी कई परिभाषाओं में एक जॉब के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे.
दरअसल, इस काम के लिए आपको सिर्फ एक शख्स का आउटफिट्स चुनना होगा. मिसाल के तौर पर अगर वो शख्स ऑफिस में जाए तो क्या पहनें, अगर वो किसी पार्टी में जाए तो उसे क्या पहनना चाहिए. इस काम के लिए उसे महीने के करोड़ों दिये जाएंगे.
किसने निकाली ये जॉब एप्लिकेशन
ब्रिटेन के मल्टी-मिलियनेयर बैरी ड्रेविट ने हाल ही में अपने निजी सहायक के लिए जॉब एप्लिकेशन निकाला. जिसमें उन्होंने कहा उन्हें अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को मैनेज करने के लिए एक पर्सनल असिसटेंट की जरूरत है. काम का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया उसका काम रोज उनके लिए कपड़े चुनना, उनके कपड़ों की अलमारी को मैनेज करना होगा. साथ ही अगर वो किसी काम के सिलसिले में सफर पर निकले तो उस दौरान भी साथ चलना होगा.
क्या होगी शिफ्ट टाइमिंग
'द सन' की रिपोर्ट कहती है की जॉब एप्लिकेंट को यूके में रहना होगा. साथ ही उसका आलीशान घर ही में ही रहना होगा. बैरी ने यह भी बताया कि इस पद के लिए कोई औपचारिक अनुभव की आवश्यकता नहीं है, हफ्ते में दो दिन की छु्ट्टी होगी. सोमवार से शुक्रवार 10 घंटे के लिए काम करना होगा.जहां हफ्ते के 30 से 40 लाख इंडियन रुपए के हिसाब से दिये जाएंगे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










