
नौकरी छोड़ तलाश रहा इश्क, 50 शहरों की 50 लड़कियों को किया डेट!
AajTak
एक शख्स ने बोरडम को दूर करने के लिए डेटिंग ऐप ज्वाइन किया. लेकिन बाद में डेटिंग ही उनका मिशन बन गया. इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी. डेटिंग एडवेंचर की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं. उन्होंने अपने मिशन का नाम '50 dates 50 states' दिया है.
25 साल के एक युवक ने नौकरी छोड़ी और डेटिंग को ही अपना ‘मिशन’ बना लिया. उन्होंने फैसला किया वह अमेरिका के सभी राज्यों की एक-एक लड़की को डेट करेंगे. अब तक इस मिशन में कामयाब भी रहे हैं.
इस युवक का नाम मैथ्यू वर्निग है. वह अमेरिका के मोंटाना के रहनेवाले हैं. वह अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में अमेरिका के अलग-अलग शहरों में कार से घूम रहे हैं. उन्होंने अपनी कार पर '50 dates 50 states' लिखवा रखा है.
कोविड-19 पेंडेमिक के दौरान मैथ्यू ने डेटिंग एडवेंचर की शुरुआत की थी. तब लॉकडाउन के दौरान बोरडम को दूर करने के लिए वह ऑनलाइन डेटिंग किया करते थे. लेकिन उन्होंने इस डेटिंग एडवेंचर को लॉकडाउन के बाद भी जारी रखा. वह टिकटॉक अकाउंट के जरिए अपने फैन्स को इस एडवेंचर का हर अपडेट देते रहते हैं.
लॉकडाउन में मनोरंजन के लिए मैथ्यू ने टिंडर ज्वाइन किया था. डेटिंग एप पर सक्रिय होने से पहले उन्होंने सिर्फ 5 महिलाओं को डेट किया था.
अब तक मैथ्यू ने अमेरिका के 50 राज्यों से एक-एक महिला को डेट कर लिया है. इस एडवेंचर के बारे में सोशल मीडिया अपडेट्स देने की वजह से टि-टॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 6 लाख पहुंच गई है. वह इस एडवेंचर को आगे भी जारी रखना चाहते हैं.
NewsWeek से इंटरव्यू में मैथ्यू ने कहा- पेंडेमिक से पहले मैंने सिर्फ 5 महिलाओं को डेट किया था. लेकिन अब यह आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है. लेकिन अब भी मैं महिलाओं को समझ नहीं पाया हूं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










