
नौकरी का झांसा और 14 लाख के गहने की ठगी... सूरत पुलिस ने फर्जी महिला डिप्टी कलेक्टर को किया गिरफ्तार
AajTak
सूरत में हेतल पटेल नामक महिला ने फर्जी डिप्टी कलेक्टर दो लोगों से ठगी की है. आरोपी ने एक ज्वेलर्स को फर्जी चेक देकर 14 लाख रुपये के गहने ठग लिए. इसके अलावा एक शख्स से सूरत महानगरपालिका में सफाई कर्मचारी के तौर पर नौकरी दिलवाने के लिए 1 लाख 49 हज़ार रुपये ले लिए. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है.
सूरत पुलिस ने हेतल पटेल नामक महिला को गिरफ्तार किया है. वह फर्जी डिप्टी कलेक्टर बनकर सूरत महानगरपालिका में सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलवाने के बहाने एक शख्स से एक लाख चालीस हजार रुपये की ठगी की थी. इतना ही नहीं उसे नकली कॉल लेटर और नकली ट्रेनिंग लेटर भी बनाकर दिया था. आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ सलाबतपुरा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है.
सूरत पुलिस के डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि दो दिन पहले सलाबतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चामुंडा ज्वेलर्स के मालिक के पास जाकर हेतल पटेल ने खुद की पहचान डिप्टी कलेक्टर रूप में दी थी. ज्वेलर्स को झांसे में लेने के लिए नकली डिप्टी कलेक्टर हेतल पटेल ने सूरत शहर के सारोली पुलिस थाने में मोबाइल छीनने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
ये भी पढ़ें- बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली, पुलिस ने आरा से रंगे हाथ पकड़ा फर्जी दारोगा
'14 लाख रुपये के गहने की ठगी'
इसी रिपोर्ट को आधार फर्जी डिप्टी कलेक्टर के झांसे में ज्वेलर्स का मालिक आ गया और उसने 14 लाख रुपये के गहने उसे दे दिए. फर्जी डिप्टी कलेक्टर द्वारा ज्वेलर्स के मालिक को दिए गए चेक रिटर्न हो जाने पर उसे ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने पुलिस का संपर्क किया और ठगी की शिकार हुए ज्वेलर्स मलिक ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया.
'नौकरी दिलवाने के बहाने 1 लाख 49 हज़ार रुपये की ठगी'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










