
'नो वेटिंग' मोड में नीतीश... उधर पेच फंसा है इधर खुद करने लगे नाम का ऐलान, वो भी सम्राट चौधरी के सामने
AajTak
बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों के बीच शह-मात का खेल चल रहा है, जिसके चलते पेच फंसा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सीट बंटवारे का इंतजार नहीं करना चाह रहे हैं. इसी का नतीजा है कि अब उन्होंने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुरू कर दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझने के बजाय लगातार उलझता ही जा रहा है. एनडीए के दो घटक दलों के नेता आमने-सामने आ गए, जिससे सीट बंटवारे में पेंच फंस गया है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुरू कर दिया है.
सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को बक्सर के एक कार्यक्रम के दौरान राजपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री संतोष निराला का नाम घोषित कर दिया है. बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में नीतीश ने संतोष निराला के नाम का ऐलान कर अपने तेवर दिखा दिए हैं.
बिहार में इस बार नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए में पांच दल हैं. बीजेपी और जेडीयू के अलावा चिराग पासवान की एलजेपी (आर), जीतन राम मांझी की एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा. जेडीयू पहले ही कह चुकी है कि वो बीजेपी से कम से कम एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ना चाहती है तो चिराग और मांझी भी अपनी सीटों की डिमांड रख चुके हैं. ऐसे में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के घटक दल आमने-सामने हैं, लेकिन नीतीश ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करके संदेश दे दिया है.
संतोष निराला को नीतीश ने बनाया प्रत्याशी
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित राजपुर सीट से संतोष निराला को नीतीश ने जेडीयू का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान संतोष निराला की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और विकास के कई अहम काम किए हैं. अब यह लोगों का काम है कि वे हमारा समर्थन करें और संतोष निराला को यहां से जिताएं. संतोष निराला 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विश्वनाथ राम से हार गए थे.
संतोष निराला जेडीयू के दलित चेहरा माने जाते हैं. वे दो बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. 2014 से 2017 के बीच उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े विभाग को संभाला, जबकि 2017 से 2020 के बीच वे परिवहन मंत्री रहे. ऐसे में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से संतोष निराला को उनकी परंपरागत सीट राजपुर से कैंडिडेट घोषित करके कई सियासी संदेश दे दिए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










