
नो-ओवरटाइम, रात के 10 बजते ही शटरडाउन... भारतीय टूरिस्ट ने कहा- इस देश से सीखना चाहिए
AajTak
वियतनाम में हर शख्स अपने काम के टाइम को बड़े अनुशासन से निभाता है. बाजार हों या ऑफिस, एक मिनट आगे या पीछे नहीं. सभी दुकानें रात 10 बजते ही बंद हो जाती हैं, यहां समय पूरा होने के बाद 'थोड़ा सा काम बाकी है' वाला बहाना बिल्कुल नहीं चलता है.
क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया में ऐसा भी देश है, जहां दुकानें सुबह ठीक 8 बजे खुलती हैं, और रात 10 बजे बंद हो जाती हैं. किसी के लिए भी ओवरटाइम का कोई झंझट ही नहीं है? उस देश का नाम है- वियतनाम. दरअसल, हाल ही में एक भारतीय Reddit यूजर ने वहां के अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, 'समय का इतना सम्मान मैंने कहीं नहीं देखा.'
भारतीय टूरिस्ट ने लिखा कि वियतनाम में हर शख्स अपने काम के टाइम को बड़े अनुशासन से निभाता है. बाजार हों या ऑफिस, एक मिनट आगे या पीछे नहीं. सभी दुकानें रात 10 बजते ही बंद हो जाती हैं, यहां समय पूरा होने के बाद 'थोड़ा सा काम बाकी है' वाला बहाना बिल्कुल नहीं चलता है.
समय को लेकर गजब पाबंद
उन्होंने एक दिलचस्प वाकया भी साझा किया है, 'मैं अपने दोस्तों के साथ एक भारतीय रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे. समय था शाम के 4 से 6 बजे का, जब वहां के कर्मचारी लंच ब्रेक और आराम कर रहे थे. उस दौरान रेस्टोरेंट के मालिक ने ऑर्डर लेने से साफ मना कर दिया. 'इस वक्त ऑर्डर नहीं ले सकते, स्टाफ रेस्ट कर रहा है. अगर उन्हें अभी बुलाते हैं तो फिर दोगुनी-तिगुनी मेहनताना देनी होगी.
यूज़र ने लिखा, 'मैंने कहा, यह तो सही तरीका है, हमारे यहां तो लोग 14 घंटे काम करते हैं और फिर भी शिकायत करते हैं, जबकि वियतनाम जैसे देश में लोग 8 घंटे ईमानदारी से काम करते हैं और बाकी समय परिवार या खुद के लिए रखते हैं. यही नहीं, यहां रेहड़ी-पटरी वाले भी समय के पाबंद हैं.
हर किसी के लिए एक ही नियम

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












