
'नोटबंदी ने कभी न भूल पाने वाली चोट दी'... नकली नोटों पर RBI की रिपोर्ट को लेकर राहुल का केंद्र पर निशाना
AajTak
राहुल गांधी ने RBI रिपोर्ट का जिक्र कर कहा, 8 नवंबर 2016, नोटबंदी के नाम पर देश को अचानक लाइन में लगा दिया गया. लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए तरस गए, कई घरों में शादियां थी, बच्चों और बुजुर्गों के इलाज चल रहे थे, गर्भवती महिलाएं थी लेकिन लोगों के पास पैसे नहीं थे, घंटों लाइन में लगने की वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नकली नोटों को लेकर जारी डेटा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देश को अचानक लाइन में लगा दिया था. लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए तरस गए थे. उन्होंने कहा, राजा के एक तानाशाही फरमान ने जनता को कभी न भूल पाने वाली चोट दी है, नोटबंदी का दर्द देश कभी नहीं भूलेगा.
राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''8 नवंबर 2016, नोटबंदी के नाम पर देश को अचानक लाइन में लगा दिया गया. लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए तरस गए, कई घरों में शादियां थी, बच्चों और बुजुर्गों के इलाज चल रहे थे, गर्भवती महिलाएं थी लेकिन लोगों के पास पैसे नहीं थे, घंटों लाइन में लगने की वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई.''
राहुल गांधी ने लिखा, 2022 में RBI के हवाले से खबर आयी कि बैंक में पहुंचे 500 के 101.9% और 2 हजार के 54.16% से ज्यादा नोट, नकली हैं. 2016 में जहां 18 लाख करोड़ 'कैश इन सर्कुलेशन' में था, वहीं आज 31 लाख करोड़ 'कैश इन सर्कुलेशन' में है. सवाल है कि आपके 'डिजिटल इंडिया', 'कैशलेस इंडिया' का क्या हुआ, प्रधानमंत्री जी?
मोदी ने जानबूझ कर ऐसा किया- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने लिखा, नोटबंदी के वक्त मैंने कहा था कि ये 'राष्ट्रिय त्रासदी' है. गलतफहमी में मत रहिए- मोदी जी से गलती नहीं हुई, ये जानबूझ कर किया गया है ताकि आम जनता के पैसे से 'मोदी-मित्र' पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपये कर्ज माफ किया जा सके और उनके कालेधन को सफेद किया जा सके. राजा के एक तानाशाही फरमान ने जनता को कभी न भूल पाने वाली चोट दी है, नोटबंदी का दर्द देश कभी नहीं भूलेगा.
क्या है आरबीआई की रिपोर्ट?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










