
नोएडा: Amazon और OLX पर ठगी करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, करीब 100 लोगों को ठगने का आरोप
AajTak
ऑनलाइन ठगों को नोएडा के सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग के सभी आरोपी सेक्टर-22 में एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे. यहीं से जालसाजी का अपना धंधा चला रहे थे.
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने Amazon और OLX पर मोबाइल फोन बेचने और इंश्योरेंस करने के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार शख्स के पास से 10 मोबाइल फोन, 08 एटीएम कार्ड, 02 सीपीयू, 02 मॉनिटर, 02 की-बोर्ड और 05 केबल बरामद की है. ऑनलाइन ठगों को नोएडा के सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग के सभी आरोपी नोएडा के सेक्टर-22 में एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे. यहीं से जालसाजी का अपना धंधा चला रहे थे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










