
नोएडा: 10 रुपये ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगों ने पूर्व अधिकारी के खाते से निकाल लिए साढ़े 12 लाख रुपये
ABP News
नोएडा में साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व अधिकारी से साढ़े 12 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Cyber Thug in Noida: यूपी के नोएडा जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व अधिकारी को अपने झांसे में लेकर उनके अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने इस घटना की शिकायत सेक्टर 20 थाना में दर्ज कराई है. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 30 में रहने वाले अनिल कुमार शर्मा ने थाने में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि अनिल कुमार के फोन पर 24 जुलाई को एक मैसेज आया. मैसेज करने वाले ने खुद को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन का कर्मचारी बताया था.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












