
नोएडा में सोसायटी के चुनाव पर बवाल, रेजिडेंट और गार्ड्स में मारपीट का Video वायरल
AajTak
नोएडा में हाइड पार्क सोसाइटी में कई दिनों से एओए के चुनाव को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है. सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया कि एओए की पूर्व टीम ने खुद को बिना चुनाव के ही निर्विरोध दोबारा चुन लिया, जिसके बाद सोसाइटी ने निवासियों ने बहिष्कार किया है और दोबारा चुनाव करवाए. हाल ही में एओए की नई टीम जीत कर आई.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर बवाल हो गया है. यहां गार्ड्स और रहवासियों के बीच पहले विवाद हुआ, फिर मारपीट होने लगी. इस घटना का वीडियो सामने आया है. मामला सेक्टर 78 हाइड पार्क सोसाइटी का है. फिलहाल, इस मामले में सोसायटी में रहने वाले लोगों ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के मुताबिक, हाइड पार्क सोसाइटी में कई दिनों से एओए के चुनाव को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है. सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया कि एओए की पूर्व टीम ने खुद को बिना चुनाव के ही निर्विरोध दोबारा चुन लिया, जिसके बाद सोसाइटी ने निवासियों ने बहिष्कार किया है और दोबारा चुनाव करवाए. हाल ही में एओए की नई टीम जीत कर आई. गुरुवार को सोसायटी में एओए की टीम की जनरल बॉडी की मीटिंग थी, जिसमें अचानक सोसाइटी के गार्ड पहुंचे, जिसके बाद सोसाइटी के निवासियों और गार्ड्स में विवाद हो गया.
मारपीट में महिलाएं तक घायल हुईं
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति क्या रही होगी. नई एओए की टीम ने सोसायटी की पुरानी सिक्योरिटी एजेंसी को हटा दिया है और नई सिक्योरिटी एजेंसी को लगा दिया. वहीं, मारपीट में सोसायटी की महिलाओं को चोट लगी है, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है. सोसायटी के लोगों ने पुलिस को गार्ड्स और पूर्व एओए की टीम के खिलाफ शिकायत दी है.
मीटिंग के बीच पहुंचे गार्ड और करने लगे मारपीट
हाइड पार्क सोसायटी में रहने वाले अजय पाठक ने बताया कि पूर्व एओए की टीम बिना चुनाव के ही निर्विरोध घोषित हो गई थी. विरोध किए जाने पर सोसायटी के गार्ड से यहां रहने वाले लोगों पर हमला करवाया जा रहा है. हम थाने में शिकायत दर्ज करवाने आये हैं. सोसायटी की निवासी महिला ने बताया कि सोसायटी में मीटिंग चल रही थी, तभी अचानक पूर्व एओए की टीम के कहने पर सोसायटी के गार्ड आये और मीटिंग कर रहे निवासियों पर हमला कर दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








