
नोएडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, 15 दिन में काटे गए 95 हजार चालान
AajTak
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह शुरू होने के 15 दिनों के अंदर ही 95 हजार से अधिक चालान कर दिए हैं. इसमें सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट पहने लोगों के काटे गए हैं. इनकी संख्या 49937 है, जबकि नो पार्किंग के चालान 9381 हैं.
उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू हुए यातायात माह को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस चुस्त दुरुस्त नजर आ रही है. ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है. हर जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ-साथ कैमरे से भी पैनी नजर रखी जा रही है. इसके चलते अब तक ट्रैफिक विभाग ने सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले 95,317 वाहनों का चालान काटा गया है. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड भी बन गया है. इतना ही नहीं पुलिस ने 300 से ज्यादा वाहनों पर सीज की भी कार्रवाई की है.
दरअसल, पुलिस ने यातायात माह शुरू होने के 15 दिनों के अंदर ही 95 हजार से अधिक चालान कर दिए हैं. इसमें सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट पहने लोगों के काटे गए हैं. इनकी संख्या 49937 है, जबकि नो पार्किंग के चालान 9381 हैं. जिन वाहनों का प्रदूषण नहीं है, उनका चालान भी काटा गया है. इनकी संख्या 4491 है. इसके अलावा ट्रैफिक विभाग ने बिना इंश्योरेंस, बिना डीएल, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बैठे हुए, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने वाले, रॉन्ग साइड जाने वाले वाहन, लाल बत्ती क्रॉस करने वाले वाहन, शराब पीकर ड्राइव करने वाले वाहन, काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है.
इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग ने डग्गामार यात्री बसों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 1 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक डागा मार यात्री बसों पर कार्रवाई की है. इनमें बिना फिटनेस और अन्य किसी तरीके की खामी के चलते ऐसी बसों के चालान काटे गए हैं. नोएडा ने अब तक 5640 चालान बसों के काट दिए हैं .
इस संबंध में गौतमबुद्ध नगर डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि यातायात माह के चलते ट्रैफिक पुलिस अपने अलर्ट मोड पर है. वाहनों का प्रयोग करते समय कोई भी किसी तरीके की गलती करता है तो उन पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. आगे भी इसी तरीके की कार्रवाई की जाएगी. डग्गामार यात्री बसों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है. अब तक बड़ी तादाद में बसों के भी चालान काटे गए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








