
नोएडा: मानसिक तनाव से जूझ रही महिला डॉक्टर ने 18वीं मंजिल से कूदकर दी जान
AajTak
महिला चिकित्सक ने अपनी सोसायटी में 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला डॉक्टर ने सोसायटी की 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला चिकित्सक के पति से पूछताछ की, जिसमें डॉक्टर के पति ने बताया कि वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी. नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-77 में स्थित प्रतीक विस्टीरिया हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली 34 वर्षीय डॉ. विनीता राय ने शनिवार को अपने फ्लैट की 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला डॉक्टर के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया. बताया गया है कि महिला आयुर्वेद की डॉक्टर थीं और पिलखुआ में स्थित एक अस्पताल में काम करती थीं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










