
नोएडा : बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में एसी में ब्लास्ट, लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर राख
AajTak
Noida News: नोएडा के सेक्टर 45 में स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. इससे फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक हो गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
नोएडा में बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में एसी में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. आग लगने से फ्लैट में सब कुछ जलकर खाक हो गया. घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया.
जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना 39 क्षेत्र सेक्टर 45 में स्थित एनआरआई रेजीडेंसी सोसायटी के 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट में सुबह के समय अचानक एसी में ब्लास्ट हो गया. इसकी वजह से फ्लैट में भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया. फ्लैट में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
यह घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है. एनआरआई रेजीडेंसी सोसायटी निवासी राहेश पुरोहित ने बताया कि एसी में ब्लास्ट होने के बाद जब आग लगी, उस समय फ्लैट में रहने वाले प्रतीक कोली घर पर नहीं थे. घर में मौजूद केयर टेकर ने आग लगने की सूचना पड़ोसियों और गार्ड्स को दी. गार्ड्स ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था. आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे फ्लैट को चपेट में ले लिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया, लेकिन तब तक फ्लैट में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग से ऊपर वाले फ्लैट को भी काफी नुकसान हुआ है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है. सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे थे. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











