
नोएडा पुलिस रेड में 5 कोबरा सांप-जहर बरामद... बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव का नाम आया सामने, FIR दर्ज
AajTak
नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है. जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है.
बिग बॉस विजेता बनकर सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव मुश्किलों में घिर गए हैं. नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप है. इसके साथ ही वह तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे. एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी. जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है.
सेक्टर-49 में पुलिस की छापेमारी जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है. जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है. पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
ऐसे सामने आया एल्विश का नाम FIR की सामने आई कॉपी के अनुसार, एल्विश यादव का नाम भी आरोपियों में दर्ज है. ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है. इसकी पूरी कहानी एक शिकायत से शुरू होती है. बकौल गौरव गुप्ता नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं. इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी.
एल्विश ने ही दिया एजेंट का नंबर इन्हीं सूचना के आधार पर एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया था. इस तरह बात करने पर एल्विश ने राहुल नाम के एक एजेंट का नंबर दिया और कहा कि, उनका नाम लेकर बात कर ले तो बात हो जाएगी. इसके बाद मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी. दो नवंबर को आरोपी सेवरोन बैंक्वेट हॉल में सांप लेकर पहुंच गए. उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से आरोपितों को पकड़ लिया. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई है.
छापेमारी में कौन से सांप हुए बरामद पुलिस की छापेमारी में स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










