
नोएडा: नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
AajTak
नोएडा के सेक्टर-108 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए आई 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में रिवेकनिंग फाउंडेशन (नशा मुक्ति केंद्र) में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रदीप सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गड़वाल का रहने वाला है.
44 वर्षीय आरोपी प्रदीप नोएडा के सेक्टर-108 में स्थित Re-awakening Wellness Foundation में गार्ड के रूप में कार्यरत था. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नशे की लत थी. इसी को छुड़ाने के लिए पीड़िता के माता-पिता ने उसे रिवेकनिंग फाउंडेशन में भर्ती करवाया था. 30 अगस्त 2021 में गार्ड प्रदीप ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर वह इस बात को किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार डालेगा.
कुछ समय बाद पीड़िता जब नशा मुक्ति केंद्र से अपने घर गई तो परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी. घटनास्थल नोएडा का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सेक्टर-39 थाने भेज दी थी. अब पुलिस ने आरोपी प्रदीप गिरफ्तार किया है. साथ ही इस मामले में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म वहीं, मध्य प्रदेश के बैतूल में एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया. 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कोचिंग सेंटर संचालक प्रकाश भोजकर ने दुष्कर्म किया था. फिर पीड़िता को डरा धमका दिया गया जिसके कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई. इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के प्राइवेट अस्पताल करुणा हॉस्पिटल में लाकर 22 मार्च को उसका गर्भपात करा दिया.
अज्ञात व्यक्ति ने दी बैतूल एसपी को सूचना इस मामले को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को फोन करके सूचना दी. जिसके बाद एसपी ने पुलिस की टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







