
नोएडा: कोरोना से हुई पत्नी की मौत, खबर सुनकर संक्रमित पति ने भी तोड़ा दम
AajTak
ग्रेटर नोएडा के दादरी के पल्ला गांव में बुजुर्ग पति और पत्नी की कुछ की पल के दरम्यान में ही मौत हो गई. दोनों का इलाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा था.
शहरों के बाद अब गांवों में कोरोना का कहर जारी है. आए दिन ग्रामीण इलाकों में कोरोना से मौतें हो रही हैं. हैरानी इस बात की है कि जब तक मरीज की समझ में आता है कि उसको बीमारी क्या हुई है, उससे पहले ही उसकी मौत हो रही है. गौतमबुद्धनगर के पल्ला गांव में सांस लेने में दिक्कत की वजह से बुजुर्ग पति-पत्नी की एक ही दिन मौत हो गई. दिल को झकझोर देने वाला यह मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी के पल्ला गांव में सामने आया. यहां बुजुर्ग पति और पत्नी की कुछ की पल के दरमियान में ही मौत हो गई. दोनों का इलाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा था. दोनों को सांस लेने में दिक्कत हुई और दोनों ने ही मंगलवार की दोपहर को अंतिम सांस ली है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










