
नोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 KM लंबा जाम, किसान आंदोलन के कारण सड़कों पर फंसी रही पब्लिक
AajTak
मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच अभियान का असर नोएडा में भी देखने को मिला. यहां प्रमुख सड़कों पर जो खासतौर पर दिल्ली की ओर जाती हैं, उन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सामने आया है कि, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया है.
किसानों ने 13 फरवरी को 'दिल्ली कूच' का ऐलान किया था, जिसके कारण मंगलवार को हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आईं. हरियाणा में शंभू बॉर्डर और जींद बॉर्डर में पुलिस और आंदोलन कर रहे किसान आमने-सामने आ गए, जहां एक तरफ तो पुलिस ने किसानों को वॉटर कैनन और आंसू गैस के जरिए रोकने की कोशिश की तो वहीं कई जगहों से पुलिस पर पथराव की खबरें भी आईं. इस आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सीमावर्ती शहर नोएडा में दिखाई दिया.
नोएडा में भी किसान आंदोलन का असर मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच अभियान का असर नोएडा में भी देखने को मिला. यहां प्रमुख सड़कों पर जो खासतौर पर दिल्ली की ओर जाती हैं, उन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सामने आया है कि, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया है. वहीं, महामाया से लेकर नोएडा गेट तक भी दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया.
कालिंदी कुंज यमुना पुल पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार इसके कारण दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को भीषण जाम झेलना पड़ा. कालिंदी कुंज यमुना पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहीं. कालिंदी कुंज से लेकर महामाया फ्लाईओवर चढ़ने तक भी जाम ही जाम रहा. कालिंदी कुंज बॉर्डर पर तो सुबह से ही जाम बरकरार रहा.
मंगलवार शाम किसानों ने दिया प्रदर्शन को विराम उधर, किसान संगठनों ने मंगलवार को अपने प्रदर्शन को विराम दे दिया है. अब किसान कल फिर बुधवार को दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे. किसान संगठनों ने मंगलवार शाम इसका ऐलान किया. किसान संगठनों ने कहा कि ये हमारे सब्र की जीत है. हमारे करीब 100 लोग जख्मी हुए लेकिन इसके बावजूद हमने सब्र रखा.
शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर हुआ पथराव उधर, किसान आंदोलन के प्रदर्शन के दौरान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हरियाणापुलिस पर भारी पथराव किया जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में लिया. कानून सभी के लिए समान है और हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है, ऐसे लोगों पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






