
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने आए बाइकर्स को वापस भेजा गया, पुलिस ने दी चेतावनी
AajTak
उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने वाले दर्जनों बाइकर्स को दिल्ली बॉर्डर से वापस भेज दिया. साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर इस तरह का कृत्य दोबारा किया गया तो स्पोर्ट्स बाइक चलाने वालों के चालान किए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने वाले दर्जनों बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इसी कार्रवाई के तहत नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रेसिंग करने आए दर्जन से ज्यादा बाइक सवारों को दिल्ली बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया.
नोएडा पुलिस ने इसी के साथ चेतावनी भी जारी की. जिसके मुताबिक, अगर इस तरह का कृत्य दोबारा किया गया तो स्पोर्ट्स बाइक चलाने वालों के चालान किए जाएंगे. इतना ही नहीं, नोएडा पुलिस ने बाइक के नंबर, बाइक सवारों के नाम और मोबाइल नंबर पते सब नोट कर लिए हैं.
गौरतलब है कि हर रविवार को नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी तादाद में मंहगी बाइक लेकर बाइक सवार रेसिंग करने के लिए जाते हैं. इनके पास करोड़ों रुपए की महंगी मोटरसाइकिल होती हैं और वे नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेजी से राइड करते हुए रेसिंग और स्टंट करते हैं.
चेतावनी देकर वापस भेजा हाल के दिनों में स्पोर्ट्स बाइक से बाइक सवारों की मौत भी हुई है. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रविवार को बॉर्डर पर पुलिस तैनात कर दी जाती है जिससे कि रेसिंग बाइक चलाने वालों को रोका जा सके. ऐसा ही रविवार को किया गया. सभी रेसिंग करने वाले बाइकर्स को चेतावनी देकर बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







