
नोएडाः मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग की थी पति की हत्या
AajTak
नोएडा में रहने वाले पवन को जब पत्नी पूजा और यतेंद्र के रिश्तों की खबर मिली तो उसने विरोध करना शुरू किया. दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होने लगा. लिहाजा पूजा ने यतेंद्र के साथ मिलकर पवन की हत्या की साजिश रची.
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के दादरी मंडी में पिछले महीने हुए एक सनसनीखेज कत्ल के मामले में नोएडा पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी समेत एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दरअसल, 20 मई को दादरी मंडी के पीछे पानी से टंकी के पास पवन कुमार की लाश बरामद हुई थी. 30 साल के पवन की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को पोस्टमार्टम में पवन के गले और सिर में चोट के निशान मिले थे. आरोपियों ने उसका मोबाइल और गाड़ी की चाभी पानी में फेंक दिया था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










