
नॉन क्वालिफाइड पायलट ने उड़ाया प्लेन, DGCA ने एअर इंडिया पर लगाया 90 लाख का जुर्माना
AajTak
डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया लिमिटेड ने एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन तथा एक गैर-लाइन-रिलीज्ड प्रथम अधिकारी से फ्लाइट का संचालन कराया, जिसे डीजीसीए ने एक गंभीर लापरवाही माना है. इस पर एक्शन लेते हुए DGCA ने टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
देश की एविएशन रेगुलेटरी बॉडी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. एअर इंडिया के खिलाफ यह एक्शन नॉन क्वालिफाइड पायलट्स से प्लेन उड़वाने के कारण लिया गया है. डीजीसीए ने इस लापरवाही के लिए एअर इंडिया के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) पंकुल माथुर और ट्रेनिंग डायरेक्टर मनीष वासवदा पर 6 लाख रुपये और 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
डीजीसीए ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि संबंधित पायलट को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एअर इंडिया लिमिटेड ने एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन तथा एक गैर-लाइन-रिलीज्ड प्रथम अधिकारी से फ्लाइट का संचालन कराया, जिसे जीजीसीए ने एक गंभीर लापरवाही माना है. इसका असर यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ सकता था.
रिपोर्ट के जरिए हुआ खुलासा
लापरवाही के लिए डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बता दें कि 10 जुलाई को एयरलाइन की तरफ से पेश की गई स्वैच्छिक रिपोर्ट के जरिए घटना संज्ञान में आई. इसके बाद नियामक ने एयरलाइन के संचालन की जांच की. इसमें दस्तावेजों की जांच और शेड्यूलिंग सुविधा की जांच शामिल थी. जांच के आधार पर पता चला है कि कई नियमों का उल्लंघन किया गया है.
जारी किया कारण बताओ नोटिस
डीजीसीए ने कहा कि फ्लाइट के कमांडर और एयरलाइन के पदाधिकारियों को 22 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके जरिए उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका दिया गया. लेकिन संबंधित कर्मचारी संतोषजनक उत्तर देने में विफल रहे. इसलिए डीजीसीए ने प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी और जुर्माना लगाया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






