
नैनीताल में लगी भीषण आग: चीना बाबा मंदिर के पास सरस्वती शिशु मंदिर में अफरा-तफरी
AajTak
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में चीना बाबा मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हो गई. आग के कारणों का पता नहीं चल सका है.
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चीना बाबा मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक भीषण आग लग गई. आग देखते ही लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. स्कूल परिसर से उठती लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे, जिससे आसपास रहने वाले लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत फायर सर्विस को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. फायर कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. आग किस कारण लगी है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है.
सरस्वती शिशु मंदिर में भीषण आग
आग लगते ही स्कूल के आसपास का क्षेत्र समय रहते खाली करा लिया गया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार लोगों को आग से दूर रहने और रास्ता खाली रखने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
स्कूल परिसर के आसपास माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल आग से हुए नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फायर ब्रिगेड की टीम आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







