
नैनीताल घूमना हुआ महंगा ! शहर में प्रवेश के लिए 300 और पार्किंग के लिए हर दिन के हिसाब से देने होंगे 500 रुपये
AajTak
नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को अब नैनीताल में प्रवेश के लिए पहले से कहीं अधिक ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. क्योंकि नगर पालिका ने नैनीताल के प्रवेश द्वार पर लिए जाने वाले टोल की राशि को 120 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है. वहीं, कार पार्किंग के लिए पर्यटकों को अब 500 देने होंगे.
सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को अब नैनीताल में प्रवेश के लिए पहले से कहीं अधिक ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. क्योंकि नगर पालिका ने नैनीताल के प्रवेश द्वार पर लिए जाने वाले टोल की राशि को 120 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है. जबकि कार पार्किंग के लिए पर्यटकों को अब 500 रुपये देने होंगे.
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल में कार पार्किंग और लेक ब्रिज केटेंडर को निरस्त किए जाने और पालिका से पार्किंग और चुंगी का संचालन खुद करने के आदेश के बाद शुक्रवार को नगर पालिका में विशेष बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया. पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नैनीताल शहर में बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन 300, जबकि कैश देने वालों के लिए 500 रुपये और कार पार्किंग के लिए 500, बाइक पार्किंग के लिए 50 रुपये तय किए हैं.
यह भी पढ़ें: सूखने लगी नैनीताल की विश्वप्रसिद्ध झील, पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल का जलस्तर सबसे कम
नगर पालिका ने इस वजह से लिया फैसला
स्थानीय लोगों के लिए अशोक सिनेमा हॉल क्षेत्र में दो पहिया वाहन की पार्किंग निर्धारित की गई है. जहां पर स्थानीय लोगों से 25 रुपये प्रति घंटे की दर से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा. जानकारी देते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया बाइक से नैनीताल आने वाले पर्यटकों से 100 टोल टैक्स लिया जाएगा. जबकि टैक्सी बाइकों से 1 हजार 300 रुपये सालाना लिया जाएगा. वहीं, नैनीताल शहर के लोगों से 200 प्रति चक्कर और 800 रुपये सालाना कि दर से पास जारी होंगे.
नैनीताल कार्यालयों में आने वाले लोगों से विभागीय दस्तावेज सत्यापन के बाद 5 हजार रुपये का सालाना पास बनाया जाएगा. यह फैसला नगर पालिका ने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने के लिए लिया है. इसके अलावा नैनीताल शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल और होमस्टे की पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सूची तैयार की जाएगी. जिनसे संपत्ति कर, सफाई कर समेत अन्य कर वसूले जाएंगे. पालिका बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










