
नैनीताल के जंगलों में चार दिन से लगी है आग, सेना के बाद अब NDRF भी उतरी
AajTak
उत्तराखंड के जंगल में चार दिन से भीषण आग लगी है. इस पर काबू करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. इसके बाद भी आग पर बढ़ती जा रही है. पहले आग बुझाने के काम में सेना को लगाया गया था. बढ़ती आग को देख अब NDRF की टीम को भी इस काम में लगाया जा रहा है. आग बुझाने को लेकर सरकार की ओर से तमाम प्रयास किये जा रहे हैं.
उत्तराखंड केनैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए अब सेना के बाद NDRF की टीम को भी लगाया गया दिया गया है. एनडीआरएफ नैनीताल के मनोरा रेंज,भवाली,भीमताल समेत आसपास के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करने का काम करेगी.
जानकारी देते हुए नैनीताल मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया जंगलों के कई हिस्सों में अभी भी विकराल आग लगी हुई है. इसे नियंत्रित किए जाने के लिए गदरपुर सेंटर से एक प्लाटून एनडीआरएफ को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है. गदरपुर से नैनीताल पहुंची टीम को रानी बाग वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर पर असेंबल किया गया. इसके बाद टीम को दो हिस्सों में बांटकर नैनीताल और भवाली के लिए भेजा गया है जो दुर्गम क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने का काम करेंगे. चार दिनों से जंगल में लगी है आग बताते चलें कि बीते चार दिनों से नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में तेज आग लगी हुई है. इसे बुझाने के लिए वन विभाग दमकल कर्मी समेत अब तक भारतीय वायु सेना का सहारा लेना पड़ा. वहीं अब एनडीआरएफ को भी आग बुझाने के काम में लगाया गया है. जंगल की आग से अब तक पहाड़ों के हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गए हैं.
अलर्ट मोड पर राज्य सरकार जंगलों में तेजी से बढ़ी आग से निपटने के लिए राज्य सरकार भी अलर्ट मोड में है. जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आग पर नियंत्रण पाए जाने को लेकर राज्य सरकार से एनडीआरफ की मांग की थी. जिलाधिकारी की मांग पर राज्य सरकार ने गदरपुर सेंटर से एनडीआरएफ की टीम को नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए भेजा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







