
'नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हैं PM मोदी, गलतियां नहीं सुधारते...', पंजाब चुनाव से पहले मनमोहन सिंह का संदेश
AajTak
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के नाम पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वीडियो संदेश जारी किया गया है. इसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है.
पंजाब में विधानसभा चुनाव (punjab elections 2022) से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने पंजाब की जनता के नाम वीडियो संदेश जारी किया है. मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों को अपने अच्छे काम याद हैं. उन्होंने (बीजेपी) पीएम मोदी की सुरक्षा का मसला उठाकर पंजाब के सीएम और लोगों का अपमान किया. आज देखेंगे तो पाएंगे कि अमीर और अमीर होता जा रहा है. वहीं गरीब और गरीब हो रहा है. पंजाब की जनता के नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का संदेश। pic.twitter.com/EYkPWZObo2 मुझे इस बात की तसल्ली है कि मुझपर चुप, कमजोर और भ्रष्टाचारी होने के आरोप लगाने वाली बीजेपी सरकार की बी और सी टीमें आज देश के सामने बेनकाब हो चुकी हैं. कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं. 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराने पर लगी है

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










