
नेहरू की जयंती आज, सोनिया गांधी और खड़गे ने देश के पहले PM को अर्पित की पुष्पांजलि
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की. भारत माता को आज अपने हिंद के जवाहर के इन्हीं मूल्यों की जरूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में.
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दिल्ली में शांतिवन स्मारक पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.' अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी देश के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के योगदान को याद किया और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की. भारत माता को आज अपने हिंद के जवाहर के इन्हीं मूल्यों की जरूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में.'
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी को आज पूरा देश याद कर रहा है। pic.twitter.com/NvSh8dQkdb
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, 'भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने कहा था नागरिकता, देश की सेवा में होती है. उनके प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया.'
पंडित नेहरू की जयंती पर क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. भारत में यह दिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है. वह बच्चों के अधिकारों और एक सर्व-समावेशी शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे, जहां ज्ञान सभी के लिए सुलभ हो. वह हर बच्चे को देश का भविष्य मानते थे. नेहरू ने अपने प्रसिद्ध भाषणों में से एक में कहा था, 'बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका सावधानीपूर्वक और प्यार से पालन-पोषण किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं.'

जिस शहर की फायरब्रिगेड के पास छोटे से तालाब के पानी से एक शख्स को निकालने के लिए टूल नहीं है, वह किसी बड़े हादसे से कैसे निबटेगा. युवराज मेहता की मौत ने नोएडा की आपदा राहत तैयारियां की कलई खोल दी है. सवाल यह है कि जब नोएडा जैसे यूपी के सबसे समृद्ध शहर में ये हालात हैं तो बाकी शहर-कस्बों की स्थिति कितनी खतरनाक होगी.

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के कारण कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी इंप्रवूमेंट (CAQM) ने GRAP-3 पाबंदियां हटा दी हैं. AQI में सुधार के चलते अब कंस्ट्रक्शन और आवाजाही पर लगी पाबंदियों में राहत मिली है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में AQI 'एवरेज' से 'खराब' श्रेणी में रह सकता है, जिसके कारण GRAP-3 के तहत गंभीर पाबंदियां लागू नहीं की जाएंगी.

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने स्पष्ट किया है कि मुसलमानों ने अब फैसला कर लिया है कि वे अब किसी भी ऐसे व्यक्ति को समर्थन नहीं देंगे जो केवल जातीय विभाजन करता है, बल्कि वे उस नेता के साथ जाएंगे जो विकास की बात करता है. उनका यह बयान समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में है. मुसलमान अब ऐसे नेताओं के साथ खड़े होंगे जो उनकी बेहतरी और समाज के समग्र विकास के लिए काम करें.










