
'नेवी हेडक्वार्टर से हो रही लगातार निगरानी', इजरायल-हमास की जंग पर भारतीय नौसेना का बयान
AajTak
हमास-इजरायल के बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर भारतीय नौसेना पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है. नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी.
नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भारतीय हमास-इजरायल के बढ़ते संघर्ष को देखते हुए नौसेना पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नजर रख रही है. इसके अलावा नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं.
हिंद महासागर में नौसेना की पैनी नजर
ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के एक सत्र में कई सवालों का जवाब देते हुए, पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना पश्चिम एशिया में हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों या घटनाओं के संभावित प्रभाव से पूरी तरह वाकिफ है. उन्होंने कहा, 'इस समय नौसेना मुख्यालय या कमान मुख्यालय में कोई न कोई लगातार इस पर काम कर रहा है कि पश्चिम एशिया में जो कुछ भी हो रहा है, (हमास-इजरायल संघर्ष का संदर्भ) उसके बाद क्या हो सकता है. जहां तक चीनियों का सवाल है, वे दक्षिण चीन सागर में जो कुछ भी कर रहे हैं, उस पर हमारी पैनी नजर है.'
ये भी पढ़ें: Israel की तरफ से लड़ रहीं भारतीय मूल की 2 महिला सैनिकों की मौत, Hamas के हमले में गई अब तक इतने इजरायली जवानों की जान
वाइस एडमिरल ने कहा कि जहां तक चीनियों का सवाल है, वे दक्षिण चीन सागर में जो कुछ भी कर रहे हैं उस पर हम पैनी नजर रख रहे हैं. वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, 'हिंद महासागर में, हम इस बात पर कड़ी नजर रख रहे हैं कि उनके रिसर्च जहाज, जासूसी जहाज, उपग्रह ट्रैकिंग जहाज, युद्धपोत हर घंटे कहां हैं.'
गृह राज्य मंत्री बोले- भारत की जिम्मेदारी बढ़ गई है

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










