
नेपाल ही नहीं दुनिया के इन देशों में भी लग चुकी हैं सोशल मीडिया पर बंदिशें, अमेरिका में TikTok पर अब भी बहस जारी
AajTak
नेपाल मं सोशल मीडिया बैन के बाद पूरी दुनिया के सामने सोशल मीडिया के प्रजेंस को बड़ी चुनौती के सामने रख दिया है. इससे पहले भी कई देश सोशल मीडिया पर बैन लगा चुके हैं. सबने अपने रीजंस बताए और जनता के किसी विरोध के बगैर सरकारों को कोई बड़ा विरोध नहीं झेलना पड़ा. लेकिन नेपाल आज एक नजीर बनकर उभरा है.
सोशल मीडिया ने आज के दौर में संवाद, मनोरंजन और व्यवसाय के लिए अहम भूमिका निभाई है. साथ ही साथ नेपाल की तरह कई देशों ने सुरक्षा, राजनीति और सांस्कृतिक कारणों से इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. लेकिन जिस तरह का तीखा रिएक्शन नेपाल से आ रहा है, वैसा कहीं से भी नहीं मिला. आइए जानते हैं कि किन देशों ने कौन से प्लेटफॉर्म्स को क्यों बैन किया है और अमेरिका में TikTok के भविष्य पर क्या बहस चल रही है.
इन देशों में लग चुका है सोशल मीडिया प्रतिबंध
चीन का ग्रेट फायरवॉल चीन में 'ग्रेट फायरवॉल' के तहत कई पश्चिमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook, Instagram, Twitter, YouTube और WhatsApp बैन हैं. ये कदम राजनीतिक असंतोष और सूचना नियंत्रण को लेकर उठाए गए हैं. चीन में इसके स्थान पर WeChat, Sina Weibo और Douyin (TikTok का चीनी संस्करण) जैसे प्लेटफॉर्म्स हैं.
भारत में टिकटॉक और पबजी पर बैन भारत ने जून 2020 में 59 चीनी ऐप्स जिनमें TikTok और WeChat प्रमुख थे, राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर बैन किए थे. सरकार का कहना था कि ये ऐप्स यूजर्स का डेटा चोरी कर सकते हैं. पबजी पर भी बैन हिंदुस्तानियों ने देखा.
ईरान में फेसबुक यूट्यूब तक बैन ईरान में Facebook, Twitter, YouTube और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म्स 2009 से बैन हैं. सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म्स राजनीतिक असंतोष फैलाने और विदेशी प्रभाव बढ़ाने का काम करते हैं.
तुर्की में व्हाट्सऐप पर भी बैन लगा तुर्की में 2025 में X (पूर्व में Twitter), YouTube, Instagram, Facebook, TikTok और WhatsApp जैसी प्रमुख सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाए गए थे. यह कदम मुख्य विपक्षी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद उठाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










