
नेपाल के PM का नया दफ्तर तैयार, Gen-Z ने फूंक दिया था सिंह दरबार, अब पार्टियां संसद भंग न करने पर अड़ीं
AajTak
सिंह दरबार नेपाल सरकार का मुख्यालय था, जहां प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों के कार्यालय स्थित थे. यहीं से सारे प्रशासनिक निर्णय होते थे. Gen-Z ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान नेपाल के इस ऐतिहासिक और राजनैतिक गौरव कहे जाने वाले भवन परिसर को भी आग के हवाले कर दिया था.
नेपाल में राष्ट्रव्यापी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. अब एक नई अंतरिम सरकार नेपाल की बागडोर संभालने जा रही है. इस बीच नए प्रधानमंत्री के दफ्तर का पता भी बदल जाएगा, क्योंकि Gen-Z ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान नेपाल के ऐतिहासिक और राजनैतिक गौरव कहे जाने वाले सिंह दरबार को भी आग के हवाले कर दिया था. अब नए प्रधानमंत्री के लिए बागीखाना में स्थित गृह मंत्रालय के निर्माणाधीन भवन में अस्थायी दफ्तर तैयार किया गया है. यह भवन महानगरीय ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास है
दफ्तर में आधुनिक फर्नीचर, सिक्योरिटी सिस्टम और आवश्यक सुविधाएं स्थापित कर दी गई हैं. पुराने गृह मंत्रालय को हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई आगजनी में नुकसान पहुंचने के कारण इसे शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में स्थानांतरित करने की योजना है, जबकि शिक्षा मंत्रालय को केशर महल में शिफ्ट किया जाएगा. मुख्य सचिव एकनारायण आर्यल के नेतृत्व में एक टीम ने सिंह दरबार की समीक्षा की, जिसके बाद तय हुआ कि इस भवन में बड़े स्तर पर मरम्मत की जरूरत है. आर्यल ने कहा कि जल्द ही सिंह दरबार में फिर से प्रशासनिक कार्य शुरू हो जाएंगे.
सिंह दरबार नेपाल सरकार का मुख्यालय था, जहां प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों के कार्यालय स्थित थे. यहीं से सारे प्रशासनिक निर्णय होते थे. पुराने सिंह दरबार (सरकारी मुख्यालय) को प्रदर्शनकारियों द्वारा आग के हवाले कर दिए जाने के बाद यह नया दफ्तर तत्कालिक व्यवस्था का प्रतीक बनेगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








