नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, दर्शन के लिए पहुंच रहे भारतीय
AajTak
नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में 11 मार्च को महाशिवरात्रि के लिए विशेष तैयारी की जा रही है. इसे देखते हुए भारत-नेपाल की सीमा भो खोल दी गई है. भक्त अब कोरोना गाइडलाइन के तहत बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकेंगे.
नेपाल के प्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है. 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है. ऐसे में, बड़ी संख्या में भारत से श्रद्धालु नेपाल की राजधानी काठमांडू बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. हालांकि, कोरोना वायरस को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पशुपति क्षेत्र विकास समिति सहित विभिन्न संगठन पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था कर रहे हैं. सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. यहां बड़ी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं. आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल की सीमा 24 मार्च 2020 से सील कर दी थी. हालांकि, अब नेपाल ने अपने पड़ोसी देश भारत और चीन की 30 सीमा खोल दी है. ये सीमा कड़े नियमों के साथ खोली गई हैं जिससे आम नागरिक का नेपाल जाना कठिन हो गया है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में नागा साधु सहित शिव भक्त शिवरात्रि पर यहां पहुंच रहे हैं. पशुपति क्षेत्र विकास समिति के घनश्याम जी ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए और तमाम पाबंदियों की वजह से आम श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच रहे हैं. उन्हें इस बात का दुख है लेकिन उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के स्तर का मामला है. शिवरात्रि हिन्दू धर्म में साल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इसे लेकर इनकी समिति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और पूजा की व्यवस्था की है. साथ ही आने वाले सभी श्रद्धालुओं से कोविड नियम पालन करने की अपील की जा रही है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












