
नेताओं का कद तय करेंगे राजस्थान उपचुनाव, टिकट देने में परिजनों को तरजीह
AajTak
दोनों पार्टियों ने उन विधायकों के परिजनों को उपचुनाव के मैदान में उतारा है जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं ताकि सहानुभूति के वोट मिलें. वहीं, कांग्रेस अंदरूनी खींचतान पर रोक लगाने के प्रयास में भी है.
मंगलवार 30 मार्च को बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट की उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे. दोनों नेता राजसमंद विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करके लौट रहे थे. शेखावत की कमर पर हाथ रखे पायलट की अस्वाभाविक तस्वीर सबका ध्यान आकर्षित कर रही थी क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही दोनों पर अपनी सरकार गिराने की साठगांठ करने का आरोप लगा चुके हैं. लेकिन तीन सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है और हालात का शुरुआती अंदाजा लगाएं तो लगता है कि कांग्रेस एक सर्वमान्य चेहरा ढूंढने की कोशिश में है ताकि पायलट और गहलोत एक साथ हवाई यात्रा करें और मंच साझा करें. कांग्रेस अंदरूनी खींचतान न दिखाने के लिए काफी संवेदनशील हो गई है और उसने यह सुनिश्चित किया है कि मंच पर पायलट की तस्वीरें लगें. इसके विपरीत भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनकी तस्वीरों की शुरुआती प्रचार अभियान और नामांकन प्रक्रिया के दौरान गैरमौजूदगी संदिग्ध रही. लेकिन वे स्टार प्रचारकों की सूची में हैं. राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं और नतीजे 2 मई को आएंगे. इनमें राजसमंद भाजपा के पास तथा सहारा और सुजानगढ़ कांग्रेस के पास थीं. बहरहाल, ये चुनाव कुछ नेताओं का कद जरूर तय कर देंगे.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












