
'नेटवर्किंग बिजनेस की ट्रेनिंग कराएंगे...' बेवकूफ बनाकर दो युवकों को बुलाया मणिपुर, किया किडनैप
AajTak
मणिपुर पुलिस ने 18 और 19 मई को दिल्ली और जयपुर से दो लोगों के अपहरण और जबरन वसूली के सिलसिले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बहलाकर पीड़ितों को मणिपुर बुलाया था.
मणिपुर पुलिस ने 18 और 19 मई को दिल्ली और जयपुर से दो लोगों के अपहरण और जबरन वसूली के सिलसिले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां इंफाल पश्चिम में हिमालयन टाइल्स नाका से की गईं. मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 'पीड़ितों को नेटवर्किंग बिजनेस के लिए ट्रेनिंग दिलाने के झूठे वादे के तहत मणिपुर बुलाया गया था.'
इंफाल पहुंचने पर, उन्हें आरोपियों ने किडनैप कर लिया और बंदी बना लिया. वे हथियारबंद गुंडे थे. पुलिस ने कहा कि अपराधियों ने कथित तौर पर हत्या की धमकी दी और पीड़ितों से फिरौती की मांग की, जिससे उनकी जान गंभीर खतरे में पड़ गई.
गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों की पहचान थम्पनापोकपी मायाई लीकाई के निवासी 35 वर्षीय लैशराम हेलरी मीतेई, जो वर्तमान में लैमसांग में काचीखुल ममंग लीकाई में रह रहा है, नगैरंगबाम से 27 साल कै थांगजाम लेम्बा सिंह, नाओरेमथोंग ताखेललंबम लीकाई से 43 साल का हुइरेम आनंद सिंह,और लैंगोल टाइप II के 28 साल के नाहकपम नरेश सिंह के रूप में हुई है.
ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच जिंदा राउंड, दो बंदूक लाइसेंस, एक पॉकेट चाकू, दो मोबाइल हैंडसेट और एक चार पहिया कार बरामद की है. इम्फाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक, के.एस. शिवकांत ने पुष्टि की कि 'दोनों पीड़ितों को सुरक्षित बचा लिया गया और अब वे खतरे से बाहर हैं. अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है कि क्या मामले में और लोग शामिल हैं.'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











