
'नूरे इलाही वाला विक्की पहलवान...', बदमाश शोरूम पर लगा गए 1 करोड़ की रंगदारी का पर्चा, पुलिस 5 दिन बाद भी पकड़ने में नाकाम
AajTak
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मोहनपुरी इलाके में व्यवसायी नासिर के शोरूम पर मंडोली जेल में बंद बदमाश की ओर से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. दो बदमाशों ने पर्ची चिपकाई और वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मोहनपुरी क्षेत्र में मिनी मोनेस्ट्री शोरूम के मालिक नासिर अली को मंडोली जेल में बंद एक बदमाश की ओर से धमकी मिली. शोरूम के बाहर दो बदमाशों ने पर्ची चिपकाई, जिसमें 1 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई. पर्ची पर लिखा था, नूरे... लाई वाला विक्की पहलवान बोल रहा हूं मंडोली जेल से 1 करोड़ चाहिए, नहीं तो मरवा दूंगा.
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक बाइक लेकर खड़ा रहता है और पीछे वाला उतरकर पर्चा चिपकाता है. पीड़ित नासिर अली ने बताया कि वह 18 सितंबर की रात शोरूम बंद करके घर चले गए थे. अगले दिन सुबह उनके भाई ने पर्चा देखा और उन्होंने नासिर को सूचित किया.
बदमाश ने जेल में मांगी रंगदारी
व्यवसायी ने कहा कि पिछले महीने भी बदमाशों ने उनके शोरूम पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी. उस दौरान परिवार को अपनी जान बचाने में मुश्किल हुई थी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और शिकायत दी गई थी, लेकिन एक माह में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.
दुकानदारों में खौफ, पुलिस से सुरक्षा मांगी
नासिर की पत्नी ने भी कहा कि परिवार लगातार डर में जी रहा है और सुरक्षा की मांग कर रहा है. जाफराबाद थाना ने रंगदारी और धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस अभियान चला रही है, लेकिन अपराधी अभी तक बेखौफ हैं. इस घटना ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में व्यापारियों की सुरक्षा और पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










