
नूंह में वकील गिरफ्तार, ISI को गोपनीय जानकारी देने का आरोप, बैंक खातों और नेटवर्क की जांच तेज
AajTak
नूंह पुलिस ने गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील रिजवान को ISI को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी के इनपुट पर हुई कार्रवाई में पता चला कि रिजवान हवाला के जरिए करोड़ों रुपये देश में लाया और यह रकम आतंक गतिविधियों व जासूसी में इस्तेमाल की गई.
हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक वकील को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एक केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर की गई. इस साल मेवात क्षेत्र में पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों की यह तीसरी गिरफ्तारी है.
गिरफ्तार वकील की पहचान रिजवान के रूप में हुई है, जो नूंह के खरखड़ी गांव का रहने वाला है और गुरुग्राम की अदालत में प्रैक्टिस करता है. पुलिस ने बताया कि रिजवान को दो दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. जांच में आरोप पुख्ता होने के बाद उसे तावड़ू सदर थाने में दर्ज मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया.
पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
पुलिस ने एक और वकील को भी हिरासत में लिया है, जिसका रोल जांच के दायरे में है. अधिकारियों के अनुसार, रिजवान पर गंभीर शक है कि उसने आईएसआई को संवेदनशील जानकारी भेजी और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के साथ संपर्क में था.
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रिजवान हवाला नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से करोड़ों रुपये भारत लाता था. यह पैसा आगे आतंकवादी गतिविधियों, जासूसी और ड्रग तस्करी में इस्तेमाल किया गया. जांच में यह भी पता चला है कि उसके पंजाब नेशनल बैंक, तावड़ू शाखा के खाते में कई संदिग्ध बड़े लेनदेन हुए हैं. वह अक्सर पंजाब भी जाता रहा है, जिसकी भी जांच की जा रही है.
पुलिस ने बैंक खाते किए फ्रीज

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










