
नीम-हल्दी से कैंसर ठीक होने वाले दावे पर सिद्धू ने दी सफाई... कहा- हमने जो किया वो डॉक्टर की सलाह पर किया
AajTak
कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी का नीम और हल्दी से कैंसर ठीक होने वाले दावे पर सफाई पेश की है. सिद्धू ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपने बयान का बचाव किया और कहा कि हमने जो कुछ भी किया है वो डॉक्टरों की सलाह से ही किया है.
हाल ही में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर के इलाज को लेकर एक बड़ा दावा किया था जिसे टाटा कैंसर मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टरों ने निराधार बताया था. अब इस मामले में सिद्धू ने सफाई पेश की है. सिद्धू ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपने बयान का बचाव किया और कहा कि हमने जो कुछ भी किया है वो डॉक्टरों की सलाह से ही किया है.
वीडियो में सिद्धू कहते हैं, 'मेरे घर में खुद ही डॉक्टर है. हमने जो कुछ भी किया है, वो डॉक्टरों की सलाह से ही किया है. आयुर्वेद विज्ञान और जापान के बड़े डॉक्टर भी फास्टिंग की बात करते हैं. जैसा अन्न, वैसा मन, वैसा तन. ये डाइट चार्ट इलाज की सहयोगी प्रक्रिया है और इसे ये ही समझा जाए. इस डाइट को बनाने में मेरा योगदान नहीं है. इसे डॉक्टरों की सलाह के साथ ही लागू करना चाहिए.'
इस वीडियो में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ. रूपिंदर सिंह ने भी अपनी राय रखी है.
सिद्धू की पत्नी ने यही ये बात
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने इस दौरान कहा, ' बतौर डॉक्टर मुझे भी लगता था कि जो ट्रीटमेंट हैं, बस वही काम करता है और उसके अलावा हम ये आयुर्वेद वगैराह के बारे में बाद में सोचेंगे. शुरुआत में मेरे लिए ये चीजें खाना आसान नहीं था लेकिन कुछ समय बाद मेरा वजन कंट्रोल होने लगा. शरीर की सूजन कम होने लगी. इस आयुर्वेदिक डाइट ने मेरी बहुत मदद की है. व्यायाम जरूरी है. मैं लोगों से आग्रह करना चाहती हूं कि खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट से दूर रहें. आयुर्वेदिक डाइट ने मेरी बहुत मदद की है. लेकिन इसे छोड़ना नहीं है. हमें इसे बाद भी फॉलो करना है.'
उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुछ ही समय बाद ये डाइट प्लैन हम इंडिविजुअल प्लैटफॉर्म पर शेयर करेंगे.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









