
नीदरलैंड के सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे CM नायडू, जानिए बाढ़ रोकने में कैसे मदद करता है ग्रैविटी कनाल सिस्टम
AajTak
ग्रैविटी कनाल सिस्टम (Gravity Canal System) मूलत: एक जल निकासी और सिंचाई प्रणाली है जो गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर आधारित होती है. इस सिस्टम में पानी को नहरों के माध्यम से ग्रैविटी द्वारा एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाया जाता है. इसमें पानी को नियंत्रित करने के लिए किसी प्रकार की पंपिंग या बाहरी ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं किया जाता.
आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (CRDA) ने सोमवार को राज्य की विकास परियोजनाओं को लेकर कुछ प्रमुख फैसले लिए. रिंग रोड निर्माण और जलाशयों की प्रणाली के इस्तेमाल के बीच नायडू सरकार के एक फैसले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सरकार ने राज्य में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए नीदरलैंड के ग्रैविटी कनाल सिस्टम का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने खुद इस बैठक की अध्यक्षता की.
वर्ल्ड बैंक ने रखी शर्त
नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास (एमएयूडी) मंत्री पी नारायण ने कहा कि वर्ल्ड बैंक अमरावती के लिए 15,000 करोड़ रुपये जारी करने पर सहमत हुआ है, लेकिन उसने राज्य सरकार से अपनी बाढ़ रोकथाम योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सितंबर में विजयवाड़ा बाढ़ ने राजधानी क्षेत्र में चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी थी और राज्य सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहती है.
क्या काम करवा रही नायडू सरकार? उन्होंने बताया कि अमरावती के 217 किलोमीटर के विस्तार सहित विभिन्न हिस्सों में जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है. राजधानी क्षेत्र में कोंडावेती और पलावागु में ग्रैविटी कनाल रिजरवॉयर का निर्माण किया जा रहा है, जबकि नीरुकोंडा, कृष्णयापलेम, सखामुरु और वुंडावल्ली में स्टोरेज रिजरवॉयर का निर्माण चल रहा है.'
नहरों का इस्तेमाल कर जल प्रबंधन में नीदरलैंड का इतिहास रहा है. नीदरलैंड में ग्रैविटी का इस्तेमाल कर पानी को नदी या नहर से खेतों या रिजरवॉयर की तरफ मोड़ा जाता है. अप्रैल 2017 में डच कंसलटेंट्स और टीसीएस ने अमरावती के लिए रिजरवॉयर्स और आंतरिक जलमार्गों की डिजाइन सबमिट की थी.
क्या है ग्रैविटी कनाल सिस्टम?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










