
'नीतीश से बच के रहना...', मौन व्रत पर जाने से पहले जीतन राम मांझी ने राहुल को दी ये सलाह
AajTak
नीतीश के बयान से आहत जीतन राम मांझी उन पर पलटवार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आज जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर भी मांझी ने नीतीश पर तंज कसा है. उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी है कि आज वह भूलकर भी नीतीश से मुलाकात ना करें.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाह देते हुए सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. मांझी ने मौन व्रत पर जाने से पहले नीतीश पर तंज कसते हुए कहा,'आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती है. आज के दिन राहुल गांधी को भूलकर भी नीतीश से मुलाकात नहीं करनी चाहिए. नहीं तो वह (नीतीश) नेहरूजी की जगह राहुल गांधी की ही जयंती मनाने लगेंगे. स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?.'
जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर तंज यूं ही नहीं कसा है. इससे पहले नीतीश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें नीतीश अशोक चौधरी के पिता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश ने मंत्री के पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाने की जगह मंत्री अशोक चौधरी के ऊपर ही फूल बरसा दिए थे. इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा था.
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन।@RahulGandhi जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें,नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा? pic.twitter.com/xvggh19OAw
मौन धरने पर बैठेंगे जीतन राम मांझी
बता दें कि नीतीश कुमार के बर्ताव के विरोध में जीतनराम मांझी आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठने वाले हैं. दरअसल, बिहार विधानसभा में जातिगत सर्वे और आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई थी. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान सीएम नीतीश ने यह तक कह दिया था कि मांझी उनकी (नीतीश) मूर्खता से सीएम बने.
मांझी के इस बयान पर भड़के थे नीतीश

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












