
नीतीश से दो बार तेजस्वी क्या मिल लिए, बीजेपी मंत्री बोले- RJD नेता के इशारों पर नहीं चलेगी सरकार
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दो बार मुलाकात की है. उन दोनों मुलाकातों के संदर्भ बिल्कुल अलग रहे, लेकिन बीजेपी इससे असहज नजर आ रही है.
बिहार की सियासी फिजा में जारी जातीय जनगणना को लेकर बुधवार को हुई नीतीश-तेजस्वी मुलाकात का साइड इफेक्ट दिखने लगा है. अभी मुलाकात के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का ऐसा बयान आया है, जो बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गरम कर देने के लिए काफी है.
जी हां, ये अनुमान लगाया जा रहा था कि जातीय जनगणना पर नीतीश-तेजस्वी मुलाकात के मायने जरूर सामने आएंगे. मायने अभी दूर की बात हैं, लेकिन बीजेपी की ओर से तल्ख टिपप्णी जरूर आ गई है. बिहार सरकार में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिहार में जातीय जनगणना की जरूरत ही नहीं है.
कृषि मंत्री ने साफ कहा कि जातीय जनगणना ऐसा कोई विषय नहीं है, जिसके बिना बिहार डूब रहा हो. धरती हिल रही हो. कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जातीय जनगणना फिलहाल नहीं की जा सकती है. राज्यों को यह अधिकार है कि वह जातीय जनगणना कराएं. बिहार में भी यदि इसकी जरूरत है तो सरकार करा सकती है. लेकिन जातीय जनगणना से होने वाली कठिनाइयों को भी समझना पड़ेगा. लगे हाथों कृषि मंत्री ने नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के उंगली के इशारे पर राज्य सरकार नहीं चलेगी.
अमरेंद्र प्रताप सिंह को जब ये एहसास हो गया कि उन्होंने बड़ी बात कह दी है. तो उन्होंने बात को संभालते हुए कहा कि इन सभी घटनाओं का राजनीतिक अर्थ नहीं है. विपक्ष के नेता को नीतीश कुमार ने यदि समय दिया है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. अपने बयान को करेक्ट करते हुए उन्होने कहा कि नीतीश कुमार ने यदि तेजस्वी यादव से मुलाकात की तो इसमें कोई बुराई नहीं है .तेजस्वी यादव ने समय मांगा था जिस पर उन्होंने मुलाकात की है. अपनी जुबान से निकले तीखे राजनीतिक बयान को संभालते हुए अमरेंद्र प्रताप ने कहा कि जातीय जनगणना पर कुछ निर्णय लेना होगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी से सलाह और विमर्श करके ही लेंगे. सभी दलों के साथ-साथ बीजेपी से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रणा जरूर करेंगे .
उधर, अमरेंद्र के बयान के तुरंत बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिल रहे हैं, इसमें किसी को क्यों आश्चर्य हो रहा है. इसमें चौंकने की क्या जरूरत है. जातीय जनगणना की मांग जदयू की पुरानी मांग है. नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है . इसमें अब कोई नई बात नहीं है. हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अमरेंद्र प्रताप के बयान के बाद बिहार में सियासी भूचाल मचना तय है. नीतीश कुमार एक महीने के भीतर तेजस्वी से दो बार मिल चुके हैं. दोनों पार्टियों की राय जातीय जनगणना को लेकर एक है और इस मुलाकात के बाद उठे राजनीतिक तूफान में जदयू और बीजेपी को नुकसान हो सकता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










