
नीतीश-नायडू संग YSR भी 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर सरकार के सपोर्ट में आई, कांग्रेस-सपा ने किया विरोध का ऐलान
AajTak
NDA का हिस्सा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने इस विधेयक को समर्थन दिया है. वहीं, YSR कांग्रेस ने भी वन नेशन वन इलेक्शन को सपोर्ट दिया है. मायावती ने भी सांसदों से इस विधेयक को समर्थन देने की बात कही है. लेकिन कांग्रेस और सपा इस बिल को लेकर खुले विरोध में हैं.
वन नेशन वन इलेक्शन से जुड़ा विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे. इस विधेयक को 'संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024' नाम दिया गया है. इस विधेयक को लेकर अब तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है.
NDA का हिस्सा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने इस विधेयक को समर्थन दिया है. वहीं, YSR कांग्रेस ने भी वन नेशन वन इलेक्शन को सपोर्ट दिया है. मायावती ने भी सांसदों से इस विधेयक को समर्थन देने की बात कही है. लेकिन कांग्रेस और सपा इस बिल को लेकर खुले विरोध में हैं. वहीं, टीएमसी, आरजेडी, पीडीपी समेत कई दल भी इस विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं.
कांग्रेस ने बोला हमला
कांग्रेस ने इस बिल को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि ये बिल संविधान बदलने का बिगुल है. जयराम रमेश ने इस विधेयक को असंवैधानिक करार दिया है. कांग्रेस ने CPP (कांग्रेस संसदीय दल) कार्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा के लिए आज सुबह 10.30 बजे एक जरूरी बैठक बुलाई थी. सभी कांग्रेस लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है, जिसमें आज की महत्वपूर्ण कार्यवाही के लिए सदन में उपस्थिति अनिवार्य की गई है.
सपा ने क्या कहा...
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करेंगे और ये बिल संविधान के खिलाफ है. वहीं, अखिलेश यादव ने भी एक लंबे पोस्ट के जरिए इस बिल पर निशाना साधा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










