
नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, आ गई दोनों पार्टियों की लिस्ट, BJP का यह है प्लान
AajTak
बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. जेडीयू और बीजेपी दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार हो चुकी है. शाम को नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है.
बिहार (Bihar) में नीतीश सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है और इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. जेडीयू की तरफ से मंत्री बनाए जाने वाले नेताओं की लिस्ट तैयार हो चुकी है और बीजेपी नेतृत्व ने भी शपथ लेने वालों की फाइनल लिस्ट बिहार यूनिट को भेज दी है. लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है. सूत्रों के मुताबिक अगर विस्तार हुआ भी तो बीजेपी अपने कोटे के मंत्रियों की कुछ सीटें खाली रख सकती है. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी कोई नाराजगी नहीं मोल लेना चाहती है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए. जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, उनको पटना में रुकने के लिए बोला गया है. शाम करीब चार बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है.बता दें कि सूबे के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर आज गया दौरे पर हैं. वो दोपहर तक पटना वापस आएंगे.
यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार को धमकी देने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लिखे थे अपशब्द
लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार की यह आखिरी कैबिनेट मीटिंग मानी जा रही. इसमें कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










